sundarkand

बिहार की राजनीति में बवाल, इस राजद नेता पर गिरी गाज...

Updated: मंगलवार, 27 जून 2017 (09:01 IST)
पटना। राष्‍ट्रपति चुनाव में जदयू द्वारा रामनाथ कोविंद का समर्थन करने संबंधी घोषणा के बाद से बिहार की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। हालांकि राजद ने इस मामले में कुछ नरम रुख अख्‍तियार करते हुए अपने एक प्रवक्ता को हटा दिया। पार्टी ने अपने एक बड़बोले विधायक भाई बीरेन्द्र को भी चेतावनी दी जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधे हुए थे।
 
बिहार के राजद प्रमुख रामचंद्र पुरबे ने अशोक सिन्हा को पद से हटा दिया जो बतौर प्रवक्ता अक्सर समाचार चैनलों पर पार्टी के विचार रखते देखे जाते थे। मनेर से विधायक भाई बीरेन्द्र को भी राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर तलब किया गया।
 
राज्य में महागठबंधन के दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की उस टिप्पणी से शुरू हुआ था जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति पद के राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन करने के जनता दल यू के फैसले को ऐतिहासिक भूल करार दिया था। इस पर जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने भी यह स्पष्ट कर दिया था कि वह अपने फैसले से पीछे हटने नहीं जा रहे हैं।
 
राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और विधायक भाई बीरेन्द्र, नीतीश कुमार और जनता दल यू के खिलाफ टिप्पणी करने का कोई मौका नहीं जाने देते थे लेकिन मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जिसे नीतीश कुमार के खिलाफ देखा गया। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख