Hanuman Chalisa

बाढ़ का कहर, दरभंगा-समस्तीपुर के बीच रेल बंद

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (16:21 IST)
बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के हायाघाट-थलवारा स्टेशन के बीच बनी रेल पुल संख्या-16 पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण शनिवार दोपहर से समस्तीपुर-दरभंगा खंड पर गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया है। 
 
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह-मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंडल के हायाघाट-थलवारा स्टेशन के बीच पुल संख्या- 16 पर आज दोपहर अचानक बागमती नदी का पानी चढ़ गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस खंड पर अगले आदेश तक गाड़ियों के परिचालन को रोक दिया गया है।
 
रेलवे के इस निर्णय से पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शुमार और मिथिलांचल की राजधानी कही जाने वाली दरभंगा एवं समस्तीपुर के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।
 
कुमार ने कहा कि जयनगर से दिल्ली के बीच आज चलने वाली ट्रेन का मार्ग परिवर्तित कर वाया सीतामढ़ी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस खंड पर चलने वाली जहां सभी सवारी गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है, वहीं लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारी मीटिंग कर रहे हैं और जल्द ही इस पर भी निर्णय कर लिया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख