sundarkand

देखेंगे कहां गलती हुई, उम्मीदवारों का चयन गलत हुआ या कार्यकर्ता उदासीन थे : जदयू

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (19:24 IST)
पटना। बिहार में 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है कि इस बात की समीक्षा की जा रही है कि गलती कहां हुई, कार्यकर्ता उदासीन थे या उम्मीदवारों का चयन दोषपूर्ण रहा।

सिंह ने इस संबंध में सवालों के जवाब देते हुए शुक्रवार को कहा कि निश्चित तौर पर हम इसकी समीक्षा करेंगे। हम सबकी राय ले रहे हैं कि गलती कहां हुई है उम्मीदवारों के चयन में या फिर कार्यकर्ता उदासीन थे।

इससे पहले परिणाम आने के बाद पार्टी प्रमुख और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था, जनता मालिक होती है, मैं पहले ही कह चुका हूं, जब भी उपचुनाव में हम कम सीटों पर जीतते हैं तब सामान्य चुनाव में हमारी सीटें बढ़ जाती हैं, यह पहले से होता रहा है।

उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर को बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की 5 सीट किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर पर हुए उपचुनाव में जदयू ने अपनी 4 में से 3 सीटें गंवा दी हैं। चौथी सीट पर भी उसे बेहद मामूली अंतर से जीत मिली है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख