Daily Horoscope
✕

'बिग बॉस' को प्रतिबंधित कर सलमान खान पर रासुका लगाया जाए : भाजपा विधायक

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (00:52 IST)
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक विधायक ने कथित रूप से अश्लीलता फैलाने के लिए रियल्टी टीवी शो 'बिग बॉस' को प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए कार्यक्रम के मेजबान तथा अभिनेता सलमान खान के खिलाफ कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज कराने की मांग की।
 
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखे पत्र में दावा किया कि कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जा रहा रियलिटी शो सामाजिक समरसता को समाप्त कर, अश्लीलता और असभ्यता को बढ़ावा देता है।
 
विधायक ने कहा कि चैनल प्राइम टाइम में कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है, जब आमतौर पर परिवार एक साथ बैठकर टीवी देख रहे होते हैं। विधायक ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारी प्राचीन संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस फूहड़ कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा, परिवार के साथ टीवी देखना मुश्किल हो गया है। हमारी संस्कृति को तबाह कर रहे ऐसे किसी भी टीवी धारावाहिक को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। इसे तुरंत प्रतिबंधित करना चाहिए।
 
उन्होंने कलर्स चैनल के मालिक और कार्यक्रम के संपादक पर भी रासुका लगाने की मांग की। इससे पहले गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोमवार और बुधवार को कुछ हिंदू संगठनों ने इस टीवी कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सलमान खान का पुतला फूंका था।
 
अखाड़ा परिषद ने भी प्रसारण रोकने की मांग की : हरिद्वार में साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का विरोध करते हुए कहा कि इसका प्रसारण तत्काल रोका जाना चाहिए।
 
अखाड़ापरिषद का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद महंत नरेंद्र गिरी ने कहा, हम इस शो का पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं। हम सलमान खान का सम्मान करते हैं और उनसे इसे तत्काल हटाए जाने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि बिग बॉस का प्रस्तुतिकरण भारतीय संस्कृति के अनुकूल नहीं है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख