dharma sangrah
✕

भूतों और आत्माओं से डरता है 33 लोगों की जान लेने वाला 'सीरियल किलर'

Updated: गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (16:33 IST)
विशेष प्रतिनिधि 

भोपाल। 33 बेकसूर लोगों की हत्या करने वाला भोपाल का सीरियल किलर आदेश खामरा को भूतों और आत्माओं से डर लगता है। अब तक पुलिस पूछताछ में 33 हत्या की बात कबूल करने वाला आदेश खामरा से पुलिस को शुरूआती पूछताछ में काफी परेशानी हुई। 
 
पुलिस लाख कोशिश के बाद भी सीरियल किलर से कुछ खास नहीं उगलवा पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने खामरा से राज उगलवाने के लिए आत्माओं और भूतों का साहारा लिया। 
 
पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से खामरा पर दबाव बनाकर उसे डर दिखाया कि उसने जिन लोगों की हत्या की है..उनकी आत्मा उससे और उसके परिवार से बदला ले रही है। पुलिस की ये चाल कामयाब हो गई और खामरा ने एक के बाद एक 33 लोगों की हत्या करने का खुलासा कर दिया। 
 
पुराने केस लड़ने के लिए करता था नई हत्या : पुलिस पूछताछ में खामरा ने जो खुलासा किया है वो काफी चौंकाने वाले है। खामरा ने पुलिस को बताया कि उसने पहली हत्या साल 2010 में की थी। इसके बाद तो उसने एक बाद एक देश के कई राज्यों के ट्क ड्राइवर और क्लीनर को अपना शिकार बनाया। 
 
पहले तो हत्या वो पैसे के लिए करता था लेकिन बाद में हत्या करना उसकी मजबूरी बन गया। ट्रक चालक और क्लीनर की हत्या के कई केस उस पर चलने लगे, जिनके केस लड़ने के लिए उसे पैसों की जरूरत होती थी, जिसे पूरा करने के लिए वो हत्या पर हत्या करता चला गया। 
 
एक बार हत्या करने पर उसके हाथ 40 से 50 हजार रूपए हाथ लगते थे, जिससे वो अपनी जरूरतों को पूरा करता और केस लड़ने के लिए वकीलों को पैसा देता। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

अगला लेख