Hanuman Chalisa

आर्थिक तंगी से त्रस्त होकर मुंबई में भोजपुरी अभिनेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (08:37 IST)
मुंबई। एक भोजपुरी अभिनेता ने यहां अंधेरी उपनगर में किराए के अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अंबोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अक्षय उत्कर्ष (26) फ्लैट में अपनी महिला मित्र के साथ रहते थे और रविवार की रात वे फंदे से लटके हुए पाए गए।
ALSO READ: खास खबर: कोरोनाकाल में तेजी से बढ़ रहे आत्महत्या के केस,पीएम मोदी से आत्महत्या रोकथाम नीति बनाने की मांग
महिला के अनुसार वे और उत्कर्ष रात 11 बजे तक बातें कर रहे थे और इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए। बाद में उन्होंने खिड़की से उत्कर्ष को लटकते हुए देखा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला ने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। उत्कर्ष को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि उत्कर्ष फिल्म उद्योग में काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और शहर में रहने के लिए उन्हें अपने मित्रों से रुपए भी उधार लेने पड़े थे। पुलिस ने बताया कि वे 2 साल पहले मुंबई आए थे और पिछले 6 महीनों से अपनी महिला मित्र के साथ फ्लैट में रह रहे थे। अंबोली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोमेश्वर कामथे ने बताया कि आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। (भाषा)

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस; कल तक मांगा जवाब

कल का मौसम : अगले 12 घंटों में बदलेगा इन 22 राज्यों का मिजाज! IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

गोलीबारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर FIR, क्या बोले 'पर्ची वाले' बाबा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का 65वें वर्ष में मंगल प्रवेश, अदालज त्रिमंदिर में किए दर्शन, PM मोदी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

जम्मू-कश्मीर में क्यों बढ़ रही हैं बादल फटने की घटनाएं? जुलाई में 15 बार फटे बादल, वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

अगला लेख