Daily Horoscope
✕

भिवाड़ी में पुजारी की गोली मारकर हत्या

Updated: रविवार, 5 नवंबर 2017 (14:27 IST)
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में फूलबाग थाना क्षेत्र में बाबा मोहनराम मंदिर में दर्शन करने के बाद एक युवक ने मंदिर के पास बंशी धर्मशाला में ठहरे पुजारी चन्द्रपाल की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। 
 
पुलिस के अनुसार चन्द्रपाल यादव का मेरठ में एक निजी आश्रम है, जहां आरोपी सुमीत का परिवार भी आता रहता था। सुमीत को परिवार के यहां आने पर आपत्ति थी। पुलिस पूछताछ में सुमीत ने बताया कि चन्द्रपाल की उसकी बहन पर बुरी नजर थी। इसी से नाराज होकर वह शनिवार को अपने घर भिंडरावा, थाना मवाना (उत्तरप्रदेश) गया और वहां से बाबा मोहनराम धाम कालिखोलि (भिवाड़ी) पंहुचा। 
 
चन्द्रपाल भी यहां बंशी धर्मशाला में अपने श्रद्धालुओं के साथ ठहरा हुआ था। सुमीत ने वहीं उसके चरण स्पर्श किए और कुछ देर बातें करने के बाद नजदीक से उसे गोली मार दी जिससे चन्द्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों ने सुमीत को पकड़ लिया। 
 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

अगला लेख