ganesh chaturthi
✕

भारत विकास परिषद तिलक शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (18:45 IST)
इंदौर। भारत विकास परिषद, तिलक शाखा द्वारा परिषद के 5 ध्येय वाक्यों में सर्वोपरि सेवा के उद्देश्य को पूरा करने हेतु दिनांक 5 नवंबर 2023 रविवार को भिक्षुक पुनर्वास एवं कौशल प्रशिक्षण केंद्र, परदेशीपुरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां तिलक शाखा द्वारा साढ़े 3 क्विंटल अनाज, 500 डायपर्स एवं जरूरत की दवाइयां आदि प्रदान किए गए।
 
यह संस्था राह पर घूमते हुए विक्षिप्त एवं दयनीय अवस्था वाले, मानसिक विकृति के शिकार, अपाहिज अथवा किसी मजबूरी वश भीख मांग कर गुज़ारा करने वाले भिक्षुकों को आश्रय देती है। आवश्यकता अनुसार उनका इलाज करवा कर उन्हें सामान्य अवस्था में लाकर नवजीवन प्रदान किया जाता है।
 
साथ ही सबसे बड़ा सेवा कार्य यह कि उन्हें विभिन्न प्रकार की कारीगरी का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में इज्ज़त के साथ अपना जीवनयापन कर सके। उनके द्वारा बनाई गई अनेक प्रकार की हस्त निर्मित चीजों को Exhibite कर सेल किया जाता है। इस तरह उन सभी आश्रितों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह संस्था निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित तिलक शाखा के सभी सदस्यों ने उनके द्वारा बनाए गए हस्त निर्मित सुंदर सजावटी सामान को खरीद कर आर्थिक सहयोग भी दिया। तिलक शाखा से 20 सदस्यों ने उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख