Daily Horoscope
✕

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो घुसपैठिए ढेर

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (12:38 IST)
अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को 2 सशस्त्र घुसपैठियों को मार गिराया और सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। 
 
सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले बल ने कहा कि उसे मौके से 2 शव बरामद हुए हैं। वहां से 1 एके-47 राइफल, 1 पिस्तौल और 2 दर्जन के करीब गोलियां मिली हैं। यह घटना 19-20 सितंबर की दरमियानी रात को अमृतसर के अजनाला सेक्टर की है।
 
सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने जब चुनौती दी तो घुसपैठियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी की। अपना बचाव करते हुए समुचित जवाबी कार्रवाई की गई और सीमा पर लगी बाड़ के पास उन्हें मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि बल ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।
 
उन्होंने कहा कि मौके से 1 पाकिस्तानी सिमकार्ड, 4 किलोग्राम हेरोइन और 20,000 रुपए कीमत के पाकिस्तानी नोट बरामद हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और खुफिया विभाग खोज अभियान चला रहा है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख