Hanuman Chalisa
✕

बंगाल में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 5 जनवरी 2017 (23:55 IST)
डायमंड हार्बर। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 अन्य बीमार पड़ गए हैं। 
         
इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा कि यह घटना दक्षिण 24 परगना के नोडाखाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर में हुई है। इनमें 15 लोग बीमार हैं जबकि तीन अन्य की स्थिति गंभीर है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
          
मृतकों के परिजनों ने बताया कि पीड़ितों ने कल रात एक स्थानीय दुकान से देसी शराब खरीदी और इसे पीने के बाद सभी ने उल्टी करना शुरु कर दिया। 
 
पुलिस ने शराब दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान शेख मुजीबर्रहमान के रुप में की गई है। मृतकों की पहचान मोदन बरुई (42), सुखदेव नस्कर (40), उत्तम शेख (28), शेख रफीक (32) और शेख सफी (34) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों इस तरह के शराब की बिक्री करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।             
 
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले बर्दवान के गलसी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हाे गई थी और कई लोग बीमार हो गए थे। (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख