Hanuman Chalisa
✕

अराजक तत्वों ने चिपकाए देश विरोधी पर्चे

Updated: गुरुवार, 5 जनवरी 2017 (22:38 IST)
श्रीनगर। उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अलगाववादी एवं देश विरोधी तत्व अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए वहां का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के अंदर बुरहान कश्मीरी नाम से देश विरोधी पर्चा चिपकाया गया था जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 
 
विश्वविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे खराब होने की वजह से पर्चे लगाने वाले का पता नहीं चल सका है। पर्चे में भारत वापस जाओ के नारे के साथ खुद को पाकिस्तानी बताते हुए भारत के खिलाफ टिप्पणी की गई है। 
 
विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में चस्पा किए गए पर्चे में 'गो इंडिया गो बैक' और 'हम पाकिस्तानी हैं, पाकिस्तान हमारा है' जैसे नारे लिखे गए हैं। गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे. एल. कौल ने घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है। 
 
उनका कहना है कि जैसे ही घटना का पता चला, कुल सचिव डॉ. एके झा ने शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को इसकी जानकारी दी और अपने स्तर पर इसकी जांच भी करवाई जा रही है।
 
उनका कहना है कि शहर और विश्वविद्यालय में आज तक कभी भी इस तरह की घटना प्रकाश में नहीं आयी हैं, ऐसे में शहर और विवि का माहौल और शांत वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि एघटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने विवि कुलपति एवं कोतवाली में ज्ञापन देकर जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
 
संगठन के प्रदेश सह प्रमुख शैलेश मलासी और जिला संयोजक विनीत चन्द्र पोश्ती का कहना है कि यह काफी गंभीर मामला है और विवि के प्रशासनिक भवन के अंदर देश विरोधी नारे लिखे पर्चे चस्पा करने का संगठन कड़े शब्दों में विरोध और निंदा करता है। (वार्ता) 
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख