biodatamaker

उस्ताद बड़े फतेह अली खान का निधन

Updated: गुरुवार, 5 जनवरी 2017 (22:35 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के जाने में शास्त्रीय गायक उस्ताद बड़े फतेह अली खान का कल निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डॉन'  के मुताबिक उस्ताद फतेह का निधन यहां के पीआईएमएस अस्पताल में हुआ। पिछले 10 दिनों से उनका इस अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे।
 
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार फतेह अली खान को लाहौर में सुपूर्द-ए-खाक किया जाएगा। ख्याल, ठुमरी और कव्वाली से गायकी के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाने वाले उस्ताद बड़े फतेह अली खान के पाकिस्तान के अलावा  भारत, अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और पश्चिम एशिया में भी बड़ी संख्या में भी प्रशांसक हैं।
 
पटियाला घराने से संबद्ध उस्ताद फतेह अली खान गायक अमानत अली खान और हामिद अली खान के छोटे भाई थे। अमानत अली खान के साथ उनकी कमाल की जुगलबंदी बनी थी। वे अपने परिवार की  छठी पीढ़ी के शास्त्रीय गायक थे। वर्ष 1935 में पंजाब के पटियाला (भारत) में जन्मे उस्ताद बड़े फतेह अली खान किशोर अवस्था में ही अपनी गायकी का लोहा मनावाया था। 1969 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति ने 'प्राइड ऑफ पर्फोर्मेंस मेडल से नवाजा था।
 
वे जाने-माने शास्त्रीय और रॉक गायक शफकत अमानत अली के चाचा थे। उनके निधन पर शोक जताते हुए शफकत ने उनकी तस्वीर को ट्वीट करते हुए कल कहा कि उस्ताद फतेह अली खान साहेब के निधन से पटियाला घराने में हम सभी के लिए एक युग का अंत हुआ। चार सौ से ज्यादा राग और गानों में आवाज देने वाले उस्ताद फतेह अली खान का सबसे लोकप्रिय गाना 'मोरा पिया मो से बोले ना' था। (वार्ता)  
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख