Daily Horoscope
✕

ममता की तस्वीर पर नकदी की फोटो लगाकर पोस्टर बनाने वाला भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (12:13 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक भाजपा कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर पर हाल में ईडी द्वारा जब्त की गई नकदी की तस्वीर लगाने और उसका पोस्टर बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल भर्ती घोटाले के संबंध में एक छापेमारी कर बरामद की गई नकदी की तस्वीर ट्वीट की थी जिसे कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता ने बनर्जी की तस्वीर पर लगाकर पोस्टर बनाया था। अधिकारी ने कहा कि बेहला पुलिस थाने के अधिकारियों ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता काजल भौमिक को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि काजल भौमिक ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर दूसरी तस्वीर लगाई और पोस्टर बनाया। हमने पोस्टर जब्त कर लिए हैं और उन्हें विश्लेषण के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि एक महिला के आवास से करोड़ों रुपए की नकदी कथित तौर पर जब्त की गई और लगता है कि यह महिला तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख