Hanuman Chalisa

बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने कर दी भू-वैज्ञानिकों की पिटाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 अगस्त 2019 (16:16 IST)
मॉब लिंचिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में 2 भू-वैज्ञानिक इसका शिकार हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को बच्‍चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी। आखिर किसी तरह उन्‍होंने अपनी जान बचाई और पास के पुलिस स्टेशन पहुंचे।

खबरों के मुता‍बिक, सोमवार को कैमूर जिले के चफला गांव में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, मणिपुर के वैज्ञानिक आरएल रोहतांग और इसी विभाग के कोलकाता कार्यालय के विशेषज्ञ मनीष कुमार यहां खनिज पदार्थों की खोज के लिए सर्वे करने पहुंचे थे।

इसी दौरान बारिश आ जाने के कारण वे एक पेड़ के नीचे चले गए। वहीं कुछ बच्चे भी बकरियां चरा रहे थे। वो भी पेड़ के पास आ गए। इसी बीच वैज्ञानिकों ने बच्चों को केला और सेब खाने के लिए दे दिया। इसके बाद बच्‍चों ने ग्रामीणों को इस बारे में सब बता दिया।

बाद में बच्चों की बात सुनकर ग्रामीण तुरंत उस जगह पर पहुंचे और दोनों वैज्ञानिकों को बच्चा चोर समझकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने उनकी जीप को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। आखिर में किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई और पुलिस स्टेशन पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख