Daily Horoscope
✕

पिता ही अपनी बेटी से 2 साल तक करता रहा खोटा काम, आरोपी फरार

Updated: सोमवार, 24 जून 2019 (23:07 IST)
बरेली (उप्र)। जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी से कथित तौर पर 2 साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
 
पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनंदन सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसकी 15 वर्षीय बेटी का 2 साल से यौन शोषण कर रहा है। उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि घटना का पता तब चला, जब एक दिन पीड़िता की छोटी बहन ने अचानक पिता की करतूत को देख लिया और इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
 
सिंह ने बताया कि आरोपी पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था। उन्होंने बताया की थाना सीबीगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो कानून के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह फरार है और उसकी तलाश जारी है। (भाषा)

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

अगला लेख