dharma sangrah

बैंकर का किसान की पत्नी से यौन इच्छा की पूर्ति की मांग हैरान करने वाली : चव्हाण

Updated: शनिवार, 23 जून 2018 (23:23 IST)
मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा फसल ऋण मंजूरी के लिए कथित रूप से किसान की पत्नी से अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति की मांग करने वाली घटना की शनिवार को निंदा की। चव्हाण ने इसे महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य के लिए एक शर्म की बात और धब्बा बताया।
 
 
बुलढाणा जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बैंक प्रबंधक राजेश हिवसे के खिलाफ गत गुरुवार को एक मामला दर्ज किया गया। यह मामला तब दर्ज किया गया जब बैंक में फसल ऋण के लिए आवेदन देने वाली मलकपुर तहसील के दताला गांव निवासी एक महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई।
 
पुलिस के अनुसार महिला जब अपने पति के साथ बैंक गई थी तब बैंकर ने उसका नम्बर ले लिया था। उसने बाद में महिला को फोन किया और ऋण अर्जी आगे बढ़ाने के बदले उसके सामने अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति की मांग रखी। पुलिस ने बताया कि बाद में हिवसे ने महिला को अपनी मांगों के लिए तैयार करने के लिए एक संदेश वाहक को उसके पास भेजा। पुलिस ने बताया कि महिला ने बैंकर से हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली और बाद में गुरुवार को एक शिकायत के साथ उसे पुलिस को सौंप दिया।
 
चव्हाण ने कहा कि किसानों को ऋणमाफी और फसल बीमा नहीं मिल रहा है और वे फसल ऋण का भी लाभ नहीं उठा सकते। एक बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा फसल ऋण मंजूरी के लिए किसान की पत्नी से कथित रूप से अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति की मांग करने वाली घटना हैरान करने वाली और निंदनीय है। (भाषा)

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

LIVE: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

ISRO EOS-05 Launch: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, जानिए EOS-05 में क्या है खास

अगला लेख