dharma sangrah
✕

उत्तर प्रदेश में पॉलिथीन पर लगी रोक, सख्‍त हुई योगी सरकार

Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2019 (16:52 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पॉलिथीन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए एक साल के भीतर चौथा आदेश जारी किया है। एक सितंबर से यदि पॉलिथीन बैग बाजार में दिखते हैं तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित थाने और जिम्मेदार अधिकारियों की होगी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने अधिकारियों से पूछा है कि पहले के सरकारी आदेशों पर अमल क्यों नहीं हो सका है। पॉलिथीन बैग खुले बाजार में कैसे बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से यदि पॉलिथीन बैग बाजार में दिखते हैं तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित थाने और जिम्मेदार अधिकारियों की होगी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के एक अधिकारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर कहा, हमसे पहले ही कहा जा चुका है कि 50 माइक्रान से कम पॉलिथीन पर प्रतिबंध है लेकिन पॉलिथीन और प्लास्टिक से निर्मित पैकेजिंग उत्पाद की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। हम सिर्फ उन्हीं उत्पादों को जब्त करते हैं, जिनके लिए हमारे वरिष्ठ अधिकारी अनुमति देते हैं।

यहां दिलचस्प है कि पिछले एक साल के दौरान पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का यह चौथा फरमान है। इससे पहले 15 जुलाई 2018 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पॉलिथीन और प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त करने के साथ ही 2 अक्टूबर को थर्मोकाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि प्लास्टिक के गिलास और पॉलिथीन थैली किसी भी सूरत में बाजार में नहीं दिखने चाहिए। आदेश में 50 माइक्रान से कम मोटाई वाली पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्रियों को सील करने के भी निर्देश दिए गए थे। सरकार ने आश्वस्त किया था कि इसका विकल्प जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।

हालांकि कुछ दिनों की सख्ती के बाद अधिकारियों का रुख ढीला पड़ा और पॉलिथीन से बाजार फिर से गुलजार हो गए। उच्च न्यायालय द्वारा फिर से इस बारे में जवाब-तलब करने के बाद सरकार एक बार फिर सक्रिय हुई और मई और 3 जून को पॉलिथीन पर प्रतिबंध के एक के बाद 2 आदेश जारी किए गए।

योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रतिबंध पर अमल करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि स्वच्छ भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षा परियोजना है और इसको पारदर्शिता के साथ अमल में लाना हर एक का नैतिक दायित्व है। इसके बावजूद पिछले दिनों जब लखनऊ नगर निगम प्रशासन ने दुकानों पर छापामार अभियान शुरू किया तो बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख