dharma sangrah
✕

वडोदरा में पानीपुरी पर लगा बैन, जानिए क्‍या है वजह...

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (09:46 IST)
ऐसा कौन होगा जिसने पानीपुरी के चटखारे नहीं लिए होंगे? मसालेदार पानी के साथ खाई जाने वाली पानीपुरी को देश में अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे कि गोलगप्पे, पानीपताशे, पुचका आदि। लेकिन गुजरात के वडोदरा शहर में लोग अब इसे नहीं खा पाएंगे, क्‍योंकि यहां नगर निगम ने साफ-सफाई का हवाला देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 
खबरों के मुताबिक, वडोदरा नगर निगम का कहना है कि बारिश के मौसम में पानीपुरी बनाने में सफाई का ख्‍याल नहीं रखा जाता, जिससे बीमारियां फैलती हैं, यही कारण है कि गुजरात के वडोदरा शहर में लोग अब पानीपुरी नहीं खा पाएंगे। इस मामले को लेकर वडोदरा नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने 50 ठिकानों पर छापेमारी की। इसके बाद पानीपुरी की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

 
निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शहर में पानीपुरी बनाने और बेचने वालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस छापेमारी में तेल, सड़ा हुआ आटा, सड़े हुए आलू-चना जब्त किए जिनका इस्तेमाल पानीपुरीबनाने और बेचने में किया जा रहा था। यही कारण है कि शहर में इन दिनों लोगों को पानीपुरी के नाम से ही डर लग रहा है।

 
निगम द्वारा वडोदरा के हुजरात पागा, हाथीखाना, तुलसीवाडी, समा, छाणीगांव, खोडियारनगर, नवायार्ड, वारसीया नरसिंह टेकरी, सुदामा नगर जैसे इलाकों में पानीपुरी बनाने वाले 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 4000 किलो पानीपुरी, 3500 किलो आलू-चना, 20 किलो तेल, 1200 लीटर एसिड वाला पानी जब्त किया गया।
दूषित पानीपुरी और उसके पानी से टाइफाइड, पीलिया, फूड पायजनिंग का खतरा रहता है। शहर में बिक्री पर यह रोक मानसून खत्म होने तक जारी रहेगी। जब्त किए सारे सामान को नष्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से शुरू किए गए इस अभियान को वडोदरा के लोगों से भी सराहना मिल रही है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अगला लेख