Hanuman Chalisa

भाजपा विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को पीटा

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (14:14 IST)
बलिया। बलिया जिले में भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की पिटाई कर दी और उन्हें अपशब्द कहे। इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
 
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सीयर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जीपी चौधरी ने उनसे मुलाकात करके भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया के विरुद्ध एक शिकायती पत्र दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह को इस मामले में जांच सौंपी गई है।
 
डॉक्टर चौधरी ने बातचीत में पुलिस तथा अधिकारियों को भेजा गया शिकायती पत्र जारी किया और कहा कि बिल्थरा रोड क्षेत्र से भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया गत 13 सितंबर की शाम को उनके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने आए थे।
 
कनौजिया मरीजों को खाना खिलाने के संबंध में 300 रुपए का हिसाब मांगने लगे। चौधरी के मुताबिक उन्होंने विधायक को हिसाब का रजिस्टर दिखाया लेकिन वे आगबबूला हो गये और उन्हें मारा-पीटा तथा गाली-गलौज की। वहां मौजूद चिकित्सकों तथा कर्मचारियों ने उन्हें बचाया। विधायक ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना के बाद से उनका परिवार डरा हुआ है। (भाषा)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, उच्च तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन, गलियां बताएंगी बाबा के द्वार का रास्ता

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

अगला लेख