sundarkand

मानहानि मामले में सिद्धरमैया और शिवकुमार को जमानत

Updated: शनिवार, 1 जून 2024 (14:13 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु की एक अदालत ने शनिवार को मानहानि के एक मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया एवं उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को जमानत दे दी।
 
भाजपा ने यह आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था कि इन कांग्रेस नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे विज्ञापन दिए। सिद्धरमैया एवं शिवकुमार आज 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए। उनकी अर्जी सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।
 
भाजपा के विधानपरिषद सदस्य एवं महासचिव केशव प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं सिद्धरमैया, शिवकुमार एवं राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था।
 
सभी लोक निर्माण कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पिछली सरकार के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ भी प्रकाशित किया था। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

चीन की AI रफ्तार से क्यों बढ़ी टेंशन, मार्क जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेतावनी, अमेरिका को क्या दी सलाह

पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर रोक, FSSAI ने तय किए नए पैकेजिंग नियम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

अगला लेख