biodatamaker

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2026 (10:52 IST)
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दिन का उजाला होने से पहले भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जबकि छह लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 12 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हालत गंभीर है। ALSO READ: योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार
 
हादसा खेकड़ा थाना क्षेत्र में बड़ागांव कट के पास बीती देर रात्रि करीब 12:30 बजे हुआ। हादसे के समय श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से जा टकराया और इसके बाद पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और कई श्रद्धालु वाहन के अंदर फंस गए।
 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

डायल-112 के जरिए हादसे की सूचना मिलते ही खेकड़ा थाना पुलिस, चार पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी और जिला अस्पताल बागपत भेजा गया, जहां 14 घायलों की नाजुक हालत के चलते मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
 
गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया। इनमें 14 गंभीर घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस अजीत चौधरी के अनुसार हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। ALSO READ: चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक
 

राजस्थान से बदायूं जा रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार श्रद्धालु राजस्थान से जनपद बदायूं की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू करते हुए रास्ता साफ करवाया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित हो गया था, पुलिस ने अब आवागमन को सुचारू कराया।
 

हादसे की वजह की जांच जारी

पुलिस के मुताबिक हादसे का प्रथमदृष्टया कारण वाहन का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराना सामने आया है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

परिजन इस नंबर पर करें संपर्क

बागपत पुलिस ने हादसे में घायल और मृत व्यक्तियों के संबंध में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। परिजन 9454417383 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है, जबकि घायलों के परिजन अस्पतालों में पहुंचकर अपनों का हाल जानने में जुटे हैं।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

अगला लेख