dharma sangrah
✕

27 अप्रैल को गुरु पुष्य योग में खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट

Updated: गुरुवार, 26 जनवरी 2023 (16:39 IST)
देहरादून। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आगामी 27 अप्रैल को प्रातः 7:10 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। 12 अप्रैल को गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा होगी। वसंत पंचमी के अवसर पर आज बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि नरेंद्रनगर स्थित राज दरबार में तय की गई।
 
गौरतलब है कि बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी के अवसर पर नरेन्द्रनगर स्थित राज दरबार में राजा मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर तय की जाती है। इस यात्रा काल में मंदिर के कपाट 27 अप्रैल को प्रातः 7:10 पर गुरुपुष्य योग में खोले जाएंगे।
 
बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने पर ज्योतिष्पीठ पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती महाराज ने भी सभी सनातन धर्मावलंबियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि भगवान बदरीविशाल की कृपा से आगामी 27 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली धाम यात्राएं निर्विघ्न संपन्न होगी।
 
ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने बताया कि दूरभाष पर बद्रीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने भी शंकराचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया और उन्हें बद्रीनाथ आने का निमंत्रण भी दिया। इसके अलावा राजा मनुजेंद्र शाह को बदरीनाथ आने पर ज्योतिर्मठ आने का आमंत्रण दिया।
 
इस अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूरी, राजा मनुजेंद्र शाह, राजमाता लक्ष्मी शाह, धर्माधिकारी  राधाकृष्ण थपलियाल, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी, प्रदीप सेमवाल, शिवानंद उनियाल, प्रवीण नौटियाल के अलावा डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी और पुजारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी; चीन से जुड़े मामले में बढ़ी जांच

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

अगला लेख