kundali milan
✕

दंगल गर्ल बबीता फोगाट, महावीर फोगाट भाजपा में शामिल

Updated: सोमवार, 12 अगस्त 2019 (14:05 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट और उनके पिता तथा कुश्ती कोच महावीर फोगाट सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। फोगाट परिवार का नाम हिन्दी फिल्म दंगल की अभूतपूर्व सफलता के बाद सुखियों में आया जिसकी कहानी उन पर आधारित थी।
 
वे खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू तथा पार्टी महासचिव एवं हरियाणा के पार्टी मामलों के प्रभावी अनिल जैन एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बडाला की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
 
बबीता फोगाट एवं महावीर फोगाट का पार्टी में स्वागत करते हुए रिजिजू ने कहा कि बबीता ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते और देश का नाम रोशन किया है। रिजिजू ने कहा कि उनके पिता भी अनुकरणीय हैं जिन्होंने अपनी पुत्रियों को कोचिंग दी और उन्हें विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनाया।
 
भाजपा का मानना है कि बबीता फोगाट एवं महावीर फोगाट के शामिल होने से पार्टी को हरियाणा में राजनीतिक रूप से मदद मिलेगी जहां इस वर्ष के अंत में चुनाव होने वाले हैं। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख