suvichar
✕

डेरा के खातों पर रोक लगेगी : अधिकारी

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (21:25 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद सिरसा से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
 
आईएएस अधिकारी वी उमाशंकर ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन ने डेरा के सिरसा में मौजूद खातों पर रोक लगाने तथा पहले की हिंसा से प्रभावित लोगों को इन खातों से मुआवजा देने का आदेश दिया है।
 
उमाशंकर ने कहा, ‘कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और मैं आशा करता हूं कि शांति बनी रहेगी।’ उन्होंने कहा कि इलाके में स्थाई निवासियों को छोड़ दें तो डेरा के मुख्यालय में मौजूद समर्थकों की संख्या एक हजार से ज्यादा नहीं थी।
 
उमाशंकर ने कहा कि सिरसा के उपायुक्त ने अदालत के आदेश के अनुसार डेरा सच्चा सौदा के सिरसा में मौजूद खातों पर रोक लगाने तथा पहले की हिंसा से प्रभावित लोगों को इन खातों से मुआवजा देने का आदेश दिया है।
 
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गुरुग्राम नगर निगम में आयुक्त के तौर पर कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें सिरसा प्रशासन के साथ सहयोग करने का जिम्मा सौंपा गया है।
 
डेरा मुख्यालय में हथियार होने की आशंका के बारे में उमाशंकर ने कहा कि कुछ हथियार डेरा के नाम पर और कुछ हथियार व्यक्तियों के नाम पर दर्ज थे।
 
उन्होंने कहा कि बीते 25 अगस्त को पंचकुला स्थित अदालत द्वारा राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के दिन से राज्य प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि हिंसक भीड़ सिरसा की तरफ नहीं बढ़े।
 
अधिकारी ने कहा कि ‘हम इसको लेकर चौकस थे कि अगर भीड़ शहर की तरफ बढ़ती है और हिंसा एवं आगजनी करती है तो इसे नियंत्रित करना मुश्किल होगा और इसी को ध्यान में रखते हुए हमने सुरक्षा बलों की तैनाती की।’ 
 
उन्होंने कहा कि हमारा दूसरा मकसद यह था कि अगर हिंसा भड़कती है तो उसे एक इलाके विशेष में नियंत्रित कर लिया जाए और फैलने से रोका जाए। उमाशंकर ने कहा कि प्रशासन का तीसरा मकसद अधिकतम संयम बरतने का भी था।
 
उन्होंने कहा कि पहले की हिंसा में छह लोग मारे गए थे और हिंसा भड़काने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस, सेना और प्रशासन की संयुक्त कमान सिरसा में कर्फ्यू में ढील देने के बारे में फैसला करेगी।

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

अगला लेख