shradh paksha
✕

बिहार में बाढ़ से अब तक 514 की मौत

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (21:15 IST)
पटना। पड़ोसी देश नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ से पिछले 24 घंटों के दौरान 32 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 514 हो गई है।
 
आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पडोसी देश नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से 32 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 514 हो गई है।
 
बिहार में आई बाढ से 19 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, समस्तीपुर, गोपालगंज, सारण, सिवान, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा एवं खगडिया की एक करोड 71 लाख 64 हजार आबादी प्रभावित हुई है।
 
बाढ से सबसे अधिक अररिया में 95 लोग, सीतामढी में 47, पूर्णिया में 44, पश्चिमी चंपारण में 42, कटिहार में 40, दरभंगा में 37, पूर्वी चंपारण में 32, मधेपुरा में 29, मधुबनी में 28, किशनगंज में 24, मुजफ्फरपुर में 21, गोपालगंज 20, सुपौल में 16, सारण में 13, खगडिया में 10, सहरसा में 8, शिवहर 6 तथा समस्तीपुर में 2 व्यक्ति की मौत हुई है।
 
राज्य में बाढ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 854936 लोगों में से 106650 व्यक्ति अभी भी 115 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
 
बाढ़ राहत शिविर के अतिरिक्त वैसे प्रभावित व्यक्ति जो राहत शिविरों में नहीं रह रहे हैं उनके लिए सामुदायिक रसोइघर चलाए जा रहे हैं। इस तरह कुल 794 सामुदायिक रसोईघर चलाए जा रहे हैं जिसमें 189573 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। (भाषा)
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख