suvichar

बाबा ने ली बसपा नेता की जान, गिरफ्तार...

Updated: रविवार, 17 सितम्बर 2017 (10:52 IST)
गाजियाबाद। बसपा नेता दीपक भारद्वाज की 2013 में हुई हत्या के मामले में संलिप्तता के आरोप में एक तथाकथित बाबा को गिरफ्तार किया गया है। बाबा पर एक लाख रुपए का इनाम था।
 
पुलिस अधीक्षक (शहर) आकाश तोमर ने बताया कि मछेन्द्र नाथ उर्फ प्रतिभा नंद ने भारद्वाज की हत्या के लिए पांच करोड़ रुपए का ठेका लिया था। हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। बाबा के कब्जे से विदेश निर्मित एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।
 
भारद्वाज 2009 के लोक सभा चुनाव में सर्वाधिक अमीर उम्मीदवार थे और उन्होंने 600 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की थी।
 
भाड़े के हत्यारों सुनील मान उर्फ सोनू और पुरुषोत्तम राना उर्फ मोनू ने दक्षिण दिल्ली के एक फार्म हाउस में भारद्वाज की हत्या कर दी थी और इसके बाद एक कार में बैठ कर फरार हो गए थे। कार राकेश नामक व्यक्ति की थी जिसे अमित चला रहा था।
 
इस मामले में अभी तक बसपा नेता के छोटे बेटे नीतेश भारद्वाज, वकील एवं प्रॉपर्टी डीलर बलजीत सिंह सेहरावत, राना, मान, अमित और राकेश को गिरफ्तार किया जा चुका है। (भाषा) 
 
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख