Daily Horoscope
✕

अयोध्या में बड़ा हादसा टला, लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में भीषण आग, यूपी के मंत्री भी घटनास्थल पर

Updated: शनिवार, 28 मार्च 2026 (22:39 IST)
Ayodhya fire news : राम नगरी अयोध्या के राजघाट स्थित 'बाटी वाले बाबा घाट' के निकट आयोजित हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शनिवार को  अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते यज्ञशाला और आसपास के पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के दौरान उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह भी मौके पर मौजूद थे। आग लगने से श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। वर्तमान में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

मौके पर यूपी के मंत्री और विधायक 

घटना के वक्त उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और गोसाईंगंज के विधायक अभयसिंह भी यज्ञ स्थल पर मौजूद थे। आग लगते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सूझबूझ से नियंत्रित करने का प्रयास किया। मंत्री दयाशंकर सिंह खुद बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हो गई। वर्तमान में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंडाल के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी तक किसी भी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या यज्ञ की वेदी से उठी चिंगारी को संभावित कारण माना जा रहा है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अगला लेख