kundali milan
✕

उत्तराखंड के चंपावत में भारी बारिश से भूस्खलन, राजमार्ग पर फंसे 150 लोग

Updated: बुधवार, 21 जुलाई 2021 (10:50 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत जिले पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। चंपावत में लगातार बारिश से हुए भूस्खलन के कारण टनकपुर-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर 150 लोग फंस गए।
 
राजमार्ग पर विश्रामघाट में भूस्खलन के मलबे के कारण यातायात अवरूद्ध होने से फंसे इन लोगों के लिए चंपावत जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय में ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की है जबकि मलबे को साफ कर मार्ग खोलने का कार्य जारी है।
 
चंपावत के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठ स्थानों पर पहाड़ों से हुए भूस्खलन के चलते यातायात बंद हो गया था जिनमें से सात स्थानों पर शाम तक वाहनों का आवागमन सुचारू कर दिया गया।
 
हालांकि, उन्होंने बताया कि अथक प्रयासों के बावजूद विश्रामघाट में आए भारी मलबे को मंगलवार देर रात एक बजे तक नहीं हटाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस बीच, फंसे यात्रियों को रोडवेज की बसों से देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी भेजा जा रहा है।
 
पांडे ने बताया कि सुबह होते ही मार्ग को खोलने का कार्य फिर शुरू कर दिया गया। मौके पर पांच जेसीबी, एक पोकलैंड और एक लोडर की सहायता से मलबा साफ करने का काम चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि बाराकोट तहसील के रोनीगाड में बारिश के दौरान एक महिला पानी में बह गई जिसकी खोज के लिए तलाश एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। (भाषा)
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख