• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. auto taxi minibus drivers will be on strike in delhi on monday
Written By
Last Modified: रविवार, 17 अप्रैल 2022 (21:30 IST)

दिल्ली : ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ऑटो-टैक्सी वालों की हड़ताल

दिल्ली : ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ऑटो-टैक्सी वालों की हड़ताल - auto taxi minibus drivers will be on strike in delhi on monday
नई दिल्ली। दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई यूनियनें किराया दरों में बढ़ोतरी और सीएनजी की कीमतों में कमी किए जाने की मांग कर रही हैं।
 
अधिकतर संगठनों ने कहा कि वे एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे लेकिन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि वे सोमवार से ‘अनिश्चितकालीन’ हड़ताल पर रहेगी।

दिल्ली सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा किए जाने के बाद भी संगठनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।