Daily Horoscope
✕

यूपी : जौनपुर में ऑटो चालक का बना 18500 का चालान, सदमे में जान चली गई

Updated: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (08:32 IST)
जौनपुर। परिवहन विभाग ने एक गरीब ऑटो चालक का 18,500 रुपए का चालान काट दिया। इस लंबे चालान से ऑटो चालक सदमे आ गया और उसे पास के ही पास के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसके बाद उसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाया। हजारों रुपए खर्च करने के बाद भी ऑटो चालक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और इस सदमे में उसकी जान चली गई।
ALSO READ: यूपी पुलिस का कमाल, हेलमेट न पहनने पर कार चालक का काट दिया चालान
मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद परिवहन विभाग से इसकी रिपोर्ट मांगी है। खबरों के अनुसार कलीचाबाद गांव निवासी ऑटो चालक गणेश अग्रहरि का गत 31 अगस्त को परिवहन विभाग की प्रर्वतन अधिकारी स्मिता वर्मा ने चालान बनाया था। गणेश के पास ऑटो का परमिट नहीं था। पर्यावरण सर्टिफिकेट तथा ड्राइविंग लाइसेंस भी उसके पास नहीं था। इसके अलावा ऑटो में और भी कमिया पाई गई थीं। इस पर कुल 18,500 रुपए का चालान काटा गया था।
ALSO READ: Motor Vehicle Act 2019 : कुर्ते का बटन खुला रहने पर कट गया 1600 रुपए का चालान
गणेश के परिजनों के अनुसार चालान कटने के बाद से सदमे से वह बीमार हो गया। स्थानीय डॉक्टरों को दिखाने व ठीक न होने पर उसे वाराणसी ले जाया गया, जहां के एक निजी अस्पताल में उसका निधन हो गया। यह बात पता चलने पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ से जानकारी ली। स्मिता ने अधिकारियों को बताया कि ऑटो में 6 कमियां मिलने के कारण ही यह कार्रवाई की थी और उसके वाहन में पुराने वाहन एक्ट के अंतर्गत चालान बना था, नहीं तो नए नियम से जुर्माना और भी ज्यादा होता।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख