sundarkand
✕

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के काफिले पर हमला

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (20:23 IST)
संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले में ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकियाना साहिब जाते समय शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर बादल के काफिले पर गुरुवार को अकाली दल (अमृतसर) के कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
 
बादल सात अक्टूबर को पटियाला में होने वाली रैली के सिलसिले गुरुद्वारा जा रहे थे जहां उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था। रास्ते में अकाली दल (अमृतसर) तथा रागी सभा के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की तथा काले झंडे दिखाए। इस दौरान किसी शरारती व्यक्ति ने उनकी कार पर जूता फेंका तथा पत्थर मारा। हालांकि उसका निशाना चूक गया।
 
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राज्य में बेअदबी की घटनाओं के लिए शिअद जिम्मेदार है तथा यह पार्टी गुरुद्वारों के फंड का दुरूपयोग करती है और शिअद को ऐसा अब नहीं करने दिया जाएगा।
 
शिअद ने बादल के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है। पार्टी के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने एक बयान में कहा कि इस हमले में कांग्रेस की निराशा झलकती है। लोग अब समझ गए हैं कि कांग्रेस ने जो वादे उनसे किए थे, वे अब पूरे नहीं होंगे। यह राज्य पुलिस की मदद से किया सुनियोजित हमला था। मुट्ठी भर प्रदर्शनकारियों को पुलिस नहीं रोक सकी।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकाली दल की फरीदकोट तथा अबोहर रैलियों की सफलता से निराश हो गई है और पटियाला में होने वाली रैली भी सबसे सफल होगी। कांग्रेस नहीं चाहती कि अकाली दल की रैली कामयाब हो।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख