suvichar

कन्नूर में संघ कार्यकर्ता पर हमला, भाजपा दफ्तर पर फेंके बम

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (15:39 IST)
कन्नूर। कन्नूर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक 36 वर्षीय संघ कार्यकर्ता हमले में घायल हो गया तो वहीं भाजपा के दफ्तर पर बम फेंके जाने की घटना भी सामने आई है।
 
पुलिस ने बुधवार को कहा कि पेशे से ऑटो ड्राइवर, कार्यकर्ता के एम सुरेश पर बीती शाम थलास्सेरी में हमला किया गया जिसमें उसके घुटने में चोट आई है।
 
उन्होंने कहा कि उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे राजनीतिक रंजिश हो सकती है।
 
पुलिस ने मंगलवार को यहां भाजपा की जिला समिति कार्यालय के पास से कुछ तलवारें, चाकू और लोहे की रॉड बरामद की थीं।
 
एक अन्य घटना में पटयम में आज करीब साढ़े बारह बजे भाजपा के दफ्तर में बम फेंके गए। पुलिस ने कहा कि हमले में वहां कुछ फर्नीचरों को नुकसान पहुंचा है। भाजपा की क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष के अजीश की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा) 

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

मध्यप्रदेश के स्कूलों में 3 दिन होंगे जन्माष्टमी के कार्यक्रम, स्कूल शिक्षा विभाग का फरमान, आयोजन के फोटो-वीडियो भेजने के निर्देश

गुजरात पुलिस बेड़े में शामिल होंगे 500 नए आधुनिक ‘जनरक्षक’ वाहन, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी देंगे सौगात

3400 किस वाली कार की रील हुई वायरल, 55 लाख व्यूज के बाद पुलिस ने काटा 5500 रुपये का चालान

LIVE: पटना में CM हाउस की ओर बढ़े छात्र, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

देवदार के घने जंगलों में विराजते हैं ताड़केश्वर महादेव, सावन में जरूर करें दर्शन

अगला लेख