Hanuman Chalisa

गुजरात : लुंगी पहनने पर 6 बिहारियों की पिटाई, लालू यादव ने जताई आपत्ति

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (13:43 IST)
वडोदरा/ अहमदाबाद। वडोदरा इलाके में बिहार के रहने वाले 6 लोगों को लुंगी पहनने पर पीटा गया। घटना सामा इलाके की है। पुलिस का कहना है कि हमला करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसे टि्वटर पर शेयर किया और इस पर कड़ी आपत्ति जताई।


खबरों के मुताबिक, ये लोग निर्माणाधीन प्राथमिक स्कूल के बाहर लुंगी पहनकर बैठे थे। इस घटना को उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले की घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इससे साफ इंकार किया है।

वडोदरा के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इन लोगों पर हमला तब हुआ जब स्थानीय लोगों की बात पर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोग उनसे वहां लुंगी पहनकर अभद्र तरीके से बैठने से मना करते थे। उन्होंने कहा कि इस घटना को हिन्दीभाषियों के खिलाफ नफरत की घटना के तौर पर नहीं देखा जा सकता है।

सिंह ने कहा कि इस इलाके में एक निर्माणाधीन मकान के कर्मचारी इस इलाके में बैठा करते थे। सामा पुलिस थाने के अंतर्गत वनकरवास में रहने वाली महिलाएं और पुरुष इन लोगों को बार-बार वहां लुंगी पहनकर अभद्र तरीके से बैठने पर रोकते थे। सोमवार की रात को दोनों समूहों के बीच तकरार बढ़ने के बाद यह घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, जिन लोगों पर हमला किया गया वे सब बिहार के हैं। इनमें से छह प्लम्‍बर और एक इंजीनियर है। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने एक मोटरसाइकल को आग लगाई, वह इसी इंजीनियर की थी। हमलावरों की पहचान धीरू परमार, हार्दिक परमार और निकुंज वाघेला के रूप में की गई है।

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख