Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में बुलडोजर से चोरी, उखाड़ ले गए ATM मशीन

Updated: मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (21:52 IST)
महाराष्ट्र के सांगली में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल, यहां चोर बुलडोजर से पूरी एटीएम मशीन को ही उखाड़कर ले गए।

खबरों के अनुसार, यह घटना 23 अप्रैल की रात की है। यहां सांगली में बेखौफ चोरों ने धड़ल्ले से बुलडोजर की मदद से एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन उखाड़ डाली। इतना ही नहीं घटना से पहले चोरों ने पास के एक पेट्रोल पंप से बुलडोजर चोरी किया था।

हालांकि ये पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी  कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जहां से जेसीबी चोरी हुई थी।

वारदात के समय एटीएम मशीन में 27 लाख रुपए थे। फिलहाल एटीएम को बरामद कर लिया गया है और दोषियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।  

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख