Daily Horoscope
✕

गुजरात में नकदी संकट, ज्यादातर एटीएम खाली

Updated: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (14:54 IST)
हमदाबाद। गुजरात में बैंकों और एटीएम में नकदी की किल्लत के चलते लोगों को हो रही  मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शुरुआत में केवल उत्तर गुजरात में पैदा हुए इस संकट ने अब लगभग पूरे राज्य में अपना  पैर पसार लिया है।

आम लोगों को एक बार फिर नोटबंदी जैसी परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों ने नकदी निकालने की सीमा तय कर दी है जबकि अधिकतर एटीएम में पैसा ही नहीं है। कई बैंक कोर बैंकिंग प्रणाली की सुविधा को धता बताते हुए  दूसरी शाखा के ग्राहकों को निर्धारित सीमा से भी कम रकम तक निकालने की ही अनुमति दे रहे हैं।

एक बैंक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गुजरात समेत कई अन्य राज्यों में रिजर्व बैंक  की ओर से नकदी का प्रवाह घट जाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार भी रिजर्व बैंक के साथ सतत संपर्क में है।

गुजरात के महेसाणा, पाटन, साबरकांठा, बनासकांठा, मोडासा के अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत जैसे बड़े शहरों में भी नकदी संकट बना हुआ है। इन शहरों में अधिकतर एटीएम के ऊपर 'पैसा नहीं है' का बोर्ड लगा हुआ है। करीब 10 दिन पहले शुरू हुई यह समस्या पहले उत्तर गुजरात के सहकारी बैंकों तक सीमित थी, पर अब राष्ट्रीयकृत बैंक और बड़े निजी बैंकों में भी यह समस्या है।

शादी-विवाह का मौसम होने तथा किसानों को भुगतान का समय होने के कारण इस समस्या के चलते लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर  लोगों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते देखा जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

अगला लेख