dharma sangrah
✕

60वें जन्मदिन पर अटलजी ने लौटा दी थी एक लाख रुपए की भेंट

Updated: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (13:27 IST)
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 60वें जन्मदिन के मौके पर एक लाख रुपए की थैली भेंट की थी, जो उन्होंने पार्टी के लिए ही लौटा दी थी।


छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री एवं जिले के कुरुद के विधायक अजय चंद्राकर ने बताया कि वाजपेयीजी तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश के धमतरी कई बार आए। उनके 60 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने षष्टि पूर्ति कार्यक्रम में उन्हें एक लाख रुपए की थैली भेंट की थी, जो उन्होंने लौटा दी थी। वह एक अविस्मरणीय क्षण था।

अविभाजित मध्यप्रदेश में राज्यमंत्री रहे धमतरी के पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृपाराम साहू (85) ने बताया कि वाजपेयीजी 1972 में धमतरी में उनके निवास पर आए थे। उन्होंने संगठन किस प्रकार चलाना चाहिए, इस पर मार्गदर्शन दिया था।

उन्होंने स्मरण करते हुए बताया कि वर्ष 1988 में धमतरी की सभा में वाजपेयीजी ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि तुम मंत्री बनोगे और उनके आशीर्वाद से वे मंत्री बने। धमतरी के शास्त्री चौक और वर्तमान के घड़ी चौक में वाजपेयीजी ने 1991 में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया था, जिसे सुनने लोग बड़ी संख्या में आए थे। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख