dharma sangrah

अटलजी के निधन पर थमा मध्यप्रदेश, सात दिन का राजकीय शोक

Updated: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (11:43 IST)
भोपाल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद समूचे देश की तरह मध्यप्रदेश भी शोक में डूब गया है। वाजपेयी को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके सम्मान में प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।


इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश के समस्य शासकीय कार्यालय और संस्थान बंद हैं। सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश में 22 अगस्त, 2018 तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। राजकीय शोक के दौरान 17 अगस्त से कोई शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

वहीं राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में भी आज लगभग सभी बाजार बंद रखे गए हैं। विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन की ओर से प्राप्त जानकारी अनुसार, आज सभी व्यवसायिक संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है।

वाजपेयी की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी कल शाम उनके निधन की खबर के बाद से शहर शोक में डूबा हुआ है। उनकी स्मृति में कई स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखे गए हैं। (वार्ता)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

अगला लेख