dharma sangrah
✕

असम के CM बोले, NRC अस्थिर करने को ममता ने रची थी खतरनाक साजिश

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (22:47 IST)
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि उनकी टिप्पणी और तृणमूल कांग्रेस की टीम को पूर्वोत्तर राज्य भेजने में एनआरसी प्रक्रिया को अस्थिर करने की एक खतरनाक साजिश थी।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने बराक घाटी के लोगों को इसके लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने एक अनुकरणीय धैर्य प्रदर्शित किया और बाहरी ताकतों के विभाजनकारी षड्यंत्र में नहीं फंसे। विज्ञप्ति में कहा गया कि सोनोवाल ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के नाम पर शांतिपूर्ण माहौल खराब करने की बाहरी ताकतों के कथित प्रयास की निंदा की। 
 
इसमें कहा गया कि सोनोवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भड़काऊ टिप्पणी और समाज का ध्रुवीकरण करने की खतरनाक साजिश के तहत बराक घाटी में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के उनके निर्णय के मद्देनजर असम के लोगों, विशेष तौर पर बराक घाटी लोगों के संयम और धैर्य की प्रशंसा की।
 
मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि एनआरसी को अद्यतन करने की शुरुआत से ही कुछ निहित हित वाले बराक और ब्रह्मपुत्र घाटी, पर्वतीय और मैदान के लोगों के बीच सदियों पुरानी एकता के प्रतिकूल टिप्पणी करके प्रक्रिया को अस्थिर करने पर तुले हुए थे। उन्होंने असम के बांग्लाभाषी लोगों और असम के विभिन्न संगठनों को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की  मुख्यमंत्री के राज्य में ध्रुवीकरण करने की योजना के खिलाफ स्पष्ट रूप से अपना विरोध दर्ज  कराया। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख