suvichar

शिक्षिका पर स्कूल संचालक रखता था बुरी नजर, नौकरी छोड़ी तो फेंका तेजाब...

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (12:30 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले की परतापुर थाने और अपराध शाखा की पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को परतापुर इलाके के एक स्कूल संचालक और उसके 3 साथियों को स्कूल की एक पूर्व शिक्षिका पर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के अनुसार स्कूल संचालक शिक्षिका पर बुरी नजर रखता था। शिक्षिका द्वारा विरोधस्वरूप स्कूल की नौकरी छोड़ने पर संचालक द्वारा अपने 3 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार स्कूल संचालक का नाम अजबसिंह (52) और उसके 3 सहयोगियों के नाम अंकित (22), रिंकू (23), श्रवण (33) हैं।
 
एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि परतापुर क्षेत्र में गुरुवार की देर रात बाइक सवार युवकों ने एक 35 वर्षीय महिला के चेहरे पर उसके घर के पास ही तेजाब फेंक दिया था। महिला 20 प्रतिशत जल गई। उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर आनंद अस्पताल में ले जाया गया।
 
पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ के बाद 22 नवंबर की रात हुई इस घटना का खुलासा हुआ। एसएसपी अखिलेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख