Hanuman Chalisa

पार्श्वगायिका आशा भोसले को यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड

रविवार, 28 जनवरी 2018 (17:42 IST)
मुंबई। प्रख्यात पार्श्वगायिका आशा भोसले को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यश चोपड़ा मेमोरियल पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 84 वर्षीय आशा भोसले लगभग 7 दशकों से गाने गा रही हैं और उन्होंने 20 विभिन्न भाषाओं में 11 हजार से अधिक गीत गाए हैं।
 
 
ज्यूरी ने शनिवार शाम यहां इस महान गायिका को इस पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा की। ज्यूरी के सदस्यों में स्व. यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा, फिल्म निर्माता बोनी कपूर, निर्देशक मधुर भंडारकर, गायिका अलका यागनिक, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी, स्क्रिप्ट राइटर हनी ईरानी और अनु तथा शशि रंजन शामिल थे।
 
आशा को 16 फरवरी को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव मुख्य अतिथि होंगे। उनसे पहले उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, रेखा और शाहरुख खान को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपए की नकद राशि भी दी जाती है। (भाषा)

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

LIVE: भारी बारिश से दिल्ली की पानी-पानी, रोहिणी में इमारत गिरने से 4 की मौत

सरदार सरोवर समझौते पर कांग्रेस ने की श्र्वेत पत्र लाने की मांग, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पूछा, MP के 7,669 करोड़ क्यों छोड़े?

क्या वर्ल्ड कप और फीफा के बिना अधूरा है फुटबॉल

हिमलिंग पिघला, कम हुआ श्रद्धालुओं का उत्साह... अमरनाथ यात्रा के पहले 6 दिनों में रिकॉर्ड 1.42 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिलेगा यूरेनियम, PM मोदी और अल्बानीज के बीच कई बड़े समझौते; रक्षा से लेकर ऊर्जा तक बढ़ी साझेदारी

अगला लेख