Daily Horoscope
✕

जेल में आसाराम बापू का पोस्टर लगाकर बांटे कंबल, शुरू हुई जांच

Updated: शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (14:14 IST)
शाहजहांपुर। बलात्कार के आरोप में जेल में बंद कथा वाचक आसाराम बापू का पोस्टर लगा कर शाहजहांपुर जिला कारागार में कंबल बांटने तथा उनका महिमामंडन करने के मामले में जांच शुरू हो गई है। जेल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
 
उपमहानिरीक्षक (कारागार) आर. एन. पांडे ने शुक्रवार को बताया कि वह गुरुवार को जिला कारागार पहुंचे और उन्होंने करीब सात घंटे तक पूरे मामले की बारीकी से जांच की। पांडे ने बताया कि इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक राकेश कुमार, जेलर राजेश कुमार तथा उप कारागार अधीक्षकों के बयान दर्ज किये।
 
उन्होंने बताया कि कारागार में अभिलेखीय साक्ष्य प्राप्त किए तथा आसाराम बापू के अनुयायियों द्वारा बांटी गई किताबें आज भी साक्ष्य के रूप में ली हैं। उन्होंने बताया कि गेटकीपर और वार्डन समेत दो दर्जन बंदियों से भी एक-एक कर पूछताछ की है।
 
पांडे ने बताया कि वह 2-3 दिन में जांच पूरी कर जेल महानिदेशक को रिपोर्ट सौंप देंगे।
 
गौरतलब है कि आसाराम बापू के अनुयायियों ने 21 दिसंबर को शाहजहांपुर के जिला कारागार में कैदियों को कंबल तथा आसाराम बापू की ऋषि पत्रिका का वितरण किया था। इस दौरान एक बड़ा पोस्टर लगाकर उस पर आसाराम के चित्र को भी दर्शाया गया था। इस कार्यक्रम के फोटो वायरल होने के बाद मामले की जांच कारागार उपमहानिरीक्षक को सौंपी गई थी। (भाषा)

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख