sundarkand
✕

आसाराम फिर मुसीबत में, पुत्री समेत 12 लोगों पर मुकदमा

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2017 (21:33 IST)
शाहजहांपुर (उप्र)। शाहजहांपुर में हाल में आसाराम बापू के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप संबंधी पत्रिका के वितरण के बाद इस कथावाचक पर दुष्कर्म का इल्जाम लगाने वाली लड़की के पिता की ओर से आसाराम और उनकी पुत्री समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने रविवार को यहां बताया कि गत 22 दिसंबर को शहर में अखबारों के साथ एक पत्रिका को रखकर बांटा गया था जिसमें दावा किया गया था कि आसाराम पर दुष्कर्म के सभी आरोप गलत हैं और उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।
 
इसके बाद आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता ने कहा कि आसाराम जेल में बंद है लेकिन इसके बाद भी वह अपने गुर्गों के जरिए उनके परिवार को खत्म कराना चाहता है। जो पत्रिका बांटी गई, उसमें किए गए दावे पूरी तरह गलत हैं। यह उनके परिवार के खिलाफ भड़काऊ गतिविधि है। आसाराम के गुर्गों की इस हरकत के बाद उनका परिवार बेहद डरा हुआ है।
 
 
लड़की के पिता की तहरीर पर आसाराम, उसकी बेटी भगवान भारती, अर्जुन, राघव, अजय, हरेन्द्र, केसी श्रीवास्तव, देवपाल, सत्यवीर, आशीष, पिंटू तथा घनश्याम समेत 12 आरोपियों पर शनिवार रात भारतीय दंड विधान की धारा 147 (बलवा) और 506 (धमकाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
 
लड़की के पिता का कहना है कि चूंकि अब आसाराम प्रकरण में फैसला आने वाला है इसलिए उनके गुर्गों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। इसी वजह से उन पर जम्मू तथा जोधपुर में फर्जी मुकदमा दर्ज कराए गए हैं। उनका कहना है कि शाहजहांपुर स्थित रुद्रपुर में कथावाचक आसाराम का आश्रम है, वहीं से उसके गुर्गे गतिविधियों का संचालन करते हैं। ऐसे में आश्रम को तत्काल ही बंद करा दिया जाना चाहिए। वे पहले भी कई बार प्रशासन से इसकी मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 
 
मालूम हो कि जिले में गत 22 दिसंबर को बांटी गई एक पत्रिका में आसाराम पर लगे दुराचार के आरोप को गलत करार दिया गया था। उसमें पीड़ित लड़की की कथित मेडिकल रिपोर्ट की प्रति भी दिखाते हुए दावा किया गया था कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ ही नहीं था। इसके अलावा जेल में बंद आसाराम के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का दावा भी किया गया था। (भाषा)

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

MP DA Hike : दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार का कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का कल अंतिम दिन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख