Hanuman Chalisa
✕

आसनसोल में ब्लड ग्रुप की जांच का शिविर

Updated: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 (18:18 IST)
आसनसोल। शहर के एसबीगोराई रोड स्थित योगमाया भवन में गुरुवार की शाम रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था 'खास बात वेलफेयर सोसाइटी' की ओर से लगाए गए इस शिविर में दर्जनों लोगों ने अपने ब्लड ग्रुप की जांच कराई। 
 
संस्था के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि ज्यादातर लोगों में आज भी ब्लड ग्रुप जांच के प्रति जागरूकता नहीं है, जबकि इसकी जानकारी बेहद जरूरी  है। रक्त जांच और रक्तदान के जरिए लोगों की जान बचाई जा सकती है। 
 
उन्होंने बताया कि इसी जागरूकता के मकसद से यह शिविर लगाया गया। रक्तजांच के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में भी बताया गया। रक्त जांच कराने वालों में स्लम बस्ती के लोग भी थे। दुर्घटनाओं के वक्त ब्लड ग्रुप की जानकारी न होने के कारण काफी परेशानी होती है, इसलिए सभी को अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी होनी चाहिए। 
 
शिविर के दौरान इन्हीं बातों पर विशेष रूप से बल दिया गया। संस्था के बेलाल खान ने लोगों के खून की जांच की और सभी को अपने-अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी दी गई। इस मौके पर संस्था के सदस्य अंजना पाल, प्रशांत चक्रवर्ती, मिंकू माजी, अंकेश पाल, मिताली सालुई, केका चटर्जी, भारती सिंह, मोहम्मद साजिद, निगार आरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख