Hanuman Chalisa
✕

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी

Updated: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 (17:55 IST)
नई दिल्ली। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई मजबूती के बीच सुस्त  स्थानीय मांग से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज  की गई और यह 190 रुपए फिसलकर 29,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह  सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर होने से चांदी भी 150 रुपए लुढ़ककर 42,150 रुपए प्रति  किलोग्राम पर आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 0.10 डॉलर गिरकर 1243.00 डॉलर प्रति औंस  बोला गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 2.8 डॉलर टूटकर 1,245.2 डॉलर प्रति औंस पर आ  गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि यूरोपीय चुनावों में दक्षिणपंथियों की जीत की संभावना और  यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की दिशा में ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे द्वारा  आधिकारिक पहल करने से निवेशकों का रुझान पीली धातु में बढ़ा है लेकिन डॉलर की मजबूती  ने इसकी बढ़त पर लगाम लगा दी। 
 
इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आगामी जून  में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना से भी पीली धातु दबाव में है। इसी बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 18.08 डॉलर प्रति औंस पर  आ गई। (वार्ता) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

अगला लेख