dharma sangrah

अरुणाचल में सेना और पुलिस के बीच झड़प को लेकर सीतारमण और रिजिजू ने की समीक्षा

Updated: गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (11:02 IST)
बोमडिया। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिया में सेना और पुलिस कर्मियों के बीच पिछले हफ्ते संघर्ष हो गया था जिसके बाद कल रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने पूरे मामले की समीक्षा की।
 
 
कुछ जवानों ने बोमडिया थाने में तोड़फोड़ की थी और पुलिस कर्मियों और आम लोगों पर हमला किया था। रिजिजू ने कहा, ‘सेना और पुलिसकर्मियों के बीच हुए टकराव पर रक्षामंत्री और मैंने गौर किया है। मैं सबसे अपील करता हूं कि इसे सेना बनाम पुलिस और नागरिक प्रशासन की तरह नहीं लें।’
 
 
अरूणाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले रिजिजू ने कहा कि दो नवंबर को बोमडिया में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का आपसी सहमति के जरिए सौहार्द से निपटाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘सेना और पुलिस, दोनों ही अत्यंत ही समर्पण से राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। एक घटना से महान संस्थानों की छवि को धूमिल करने नहीं दिया जा सकता है।'
 
 
सीतारमण और रिजिजू, दोनों ने ही विश्वास बहाली के उपायों के तौर पर नागरिक समाज के सदस्यों से भी मुलाकात की। सीतामरण भारत-चीन सरहद पर अग्रिम इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए अरूणाचल प्रदेश में थी। (एजेंसी)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख