biodatamaker
✕

कृत्रिम हाथ अब मात्र 9000 रुपए में

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (19:37 IST)
जयपुर। वर्तमान समय में देश-विदेश में लाखों-करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्होंने जन्म से ही अथवा किसी हादसे के कारण अपना हाथ खो दिया है। इनमें ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जो कि इलाज के अभाव में अथवा पैसे की कमी के चलते कृत्रिम हाथ लगवाने में सक्षम नहीं हैं।
 
 
इनकी इसी कमजोरी एवं पीड़ा को दूर करने के लिए मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर की साझेदारी में पिलॉवर टेक्नोलॉजी ने हाथ के ऐसे उत्पाद तैयार किए हैं जो कि पूरे विश्व की विभिन्न कंपनियों द्वारा तैयार किए जा रहे कृत्रिम हाथों के मुकाबले में न केवल सस्ते ही हैं बल्कि उनकी तुलना में बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं। 
 
दुनिया में कृत्रिम हाथों की कीमत एक लाख रुपए से लेकर तीन करोड़ रुपए तक है, बावजूद इसके वे पूर्ण रूप से काम भी नहीं कर पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर के बीटेक के विद्यार्थी एवं पिलॉवर टेक्नोलॉजी के सीईओ मनन ईस्सर ने मात्र 9 हजार से 12 हजार रुपए की लागत में इन कृत्रिम हाथ के तीन मॉडल तैयार किए हैं। 
 
तीनों मॉडल मनन एवं उनकी टीम ने विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट, प्रो. संदीप संचेती एवं प्रो-प्रेसिडेंट एवं डीन, फेकल्टी ऑफ इंजिनियरिंग, प्रो. एनएन शर्मा की सलाह एवं दिशा निर्देशन में तैयार किया है। इस उपलब्धि के लिए मणिपाल विवि जयपुर के चेयरपर्सन प्रो. के. रामनारायण एवं जयपुर फुट के डी. आर मेहता ने पूरी टीम को बधाई दी है।
 
 
मनन एवं इनकी टीम के सदस्य प्रखर तोमर, स्नेहल टिबरेवाल, अलंकृत माथुर, श्रेण्या माथुर, अनमोल सचदेव, आयुषी राज भट्ट, सूरज कुमार, शगुन मालवीय ने लगातार एक साल तक रिसर्च कर इसमें सफलता प्राप्त की।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

अगला लेख