Hanuman Chalisa

Kerala Train Fire: चलती ट्रेन में आगजनी, ट्रैक पर मिले 3 के शव, जांच के लिए SIT गठित, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (23:25 IST)
पलक्कड़। केरल में पलक्कड़ डिवीजनल रेलवे ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस (16307) ट्रेन में आग की घटना की पुष्टि की है जिसमें 8 यात्रियों के झुलसने और 3 अन्य लोगों के मरने की आशंका है। रेलवे की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंडल कार्यालय को सूचना मिली कि रविवार रात करीब 9.15 बजे एक व्यक्ति ने डी1 कोच में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। एसआईटी गठित कर दी गई है।
 
ट्रेन कोझिकोड-कन्नूर सेक्शन में इलाथुर के पास वरपुझा ब्रिज पर रोकी गई। आग पर काबू पा लिया गया और रात करीब 10.10 बजे ट्रेन फिर से चल पड़ी। रेलवे के बयान में कहा गया कि इलात्तूर यार्ड के पास 3 शव मिले। मृतकों की पहचान रहमत (45), सहारा (2) और नौफीक (41) के रूप में हुई है।
 
रेलवे ने कहा कि ऐसा संदेह है कि मृतक 3 व्यक्ति आग की घटना के बाद डर और घबराहट के कारण ट्रेन के डी1 कोच से कूद गए। इस बीच इस घटना में झुलसे 8 लोगों को कोझिकोड में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इस संबंध में राजकीय रेलवे पुलिस कोझिकोड ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307, 326ए, 436, 438 और रेलवे अधिनियम के आर/डब्ल्यू 151 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है। पलक्कड़ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) बी. देवदानम ने कहा कि अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक-11 पलक्कड़, सक्किर हुसैन और मंडलीय सुरक्षा आयुक्त अनिल कुमार एस नायर ने सोमवार को घटनास्थल और पीड़ितों का अस्पताल में दौरा किया।(वार्ता)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

Anti Paper Leak Bill 2026 : पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर इंस्टाग्राम पर PM मोदी का संदेश, पेपर लीक गैंग पर होगी सख्त कार्रवाई

CM डॉ. मोहन यादव की लीडरशिप में MP ने बनाया नया रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख छात्रों ने लिया एडमिशन

Priyanka Gandhi Remark : प्रियंका गांधी की 'गौमूत्र एक्सपर्ट' टिप्पणी पर 214 शिक्षाविदों का खुला पत्र, IIT मद्रास निदेशक के समर्थन में उठी आवाज

UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, 3 से 10 अगस्त तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’; ITI में लगेंगे विशेष रोजगार कैंप

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

अगला लेख