biodatamaker
✕

अंकिता भंडारी हत्याकांड : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने SIT से पूछा- वनन्तरा रिसॉर्ट से कौनसे सबूत हा‍सिल किए...

Updated: गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (22:16 IST)
नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए पूछा कि एसआईटी बताए कि रिसॉर्ट के जिस भाग को बुलडोजर से तोड़ा गया, वहां से कौन-कौन से सबूत एकत्र किए गए।

न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकल पीठ ने एसआईटी को 11 नवंबर तक इसका जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि पौड़ी निवासी आशुतोष नेगी ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा था कि पुलिस व एसआईटी इस मामले के महत्वपूर्ण सबूतों को छुपा रहे हैं। एसआईटी ने अभी तक अंकिता भंडारी की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है।

यही नहीं, रिसॉर्ट के जिस कमरे में अंकिता रहती थी, उस पर उसी दिन रात को बुलडोजर चला दिया गया, उसी दिन अंकिता का शव बरामद हुआ। याचिका में कहा गया है कि अंकिता के शव का पोस्टमार्टम भी पुलिस ने बिना किसी महिला डॉक्टर की उपस्थिति में कराया, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ है।

याचिका में इस केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। इसके अलावा ऋषिकेश में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर वनन्तरा प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने व इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में कराए जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख