dharma sangrah
✕

आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव : वाईएसआर कांग्रेस ने जीती 151 सीटें

Updated: शुक्रवार, 24 मई 2019 (22:33 IST)
अमरावती। चुनाव आयोग ने 30 घंटों तक चली मतगणना प्रक्रिया के बाद शुक्रवार दोपहर को आंध्रप्रदेश की सभी 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों के नतीजों की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी।
 
वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य की 151 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) सिर्फ 23 सीटें ही जीत सकी है और वह सत्ता से बाहर हो गई। राज्य की जनसेना पार्टी को सिर्फ 1 सीट पर ही जीत हासिल हुई।
 
तेदेपा ने 2014 में 102 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं वाईएसआरसी को 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा की झोली में 4 सीटें आई थीं। इसके अलावा नवोदयम पार्टी को 1 सीट और 1 निर्दलीय उम्मीदवार भी विधानसभा पहुंचने में सफल रहा था।
 
वाईएसआर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी राज्य की 25 सीटों में से 22 पर जीत हासिल हुई। तेदेपा को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई। आंध्रप्रदेश के लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को 1 भी सीट नहीं मिली। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख