Daily Horoscope
✕

सेना के एक जवान ने आत्महत्या की और एक जवान लापता हो गया कश्मीर में

Updated: मंगलवार, 8 मार्च 2022 (17:53 IST)
जम्मू। कश्मीर में अर्द्धसैनिक बलों व सेना के जवानों की खुदकुशी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले सप्ताह ही एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सोमवार रात सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली जबकि सेना का जवान लापता हो गया है।

ALSO READ: आपस में भिड़ लिए बीएसएफ के जवान, दोनों की हुई मौत
 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहित के रूप में की गई है, जो वर्तमान में विजेता बल से जुड़ा हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सेना के जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कोई तात्कालिक कारण नहीं पता चल सका है।

ALSO READ: अमृतसर में BSF कर्मी ने साथियों पर चलाई गोलियां, 5 जवानों की मौत
 
इस बीच बडगाम जिले से जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट का एक जवान लापता हो गया है। वह सोमवार रात से लापता बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जैकलाई का एक सेना का जवान, जिसकी पहचान बडगाम जिले के लोकरीपोरा खाग क्षेत्र के निवासी मोहम्मद याकूब मल्ला के पुत्र समीर अहमद मल्ला के रूप में हुई है, वह सोमवार रात से अपने पैतृक गांव से लापता है। सिपाही छुट्टी पर था और जम्मू में तैनात है।(फ़ाइल चित्र)
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

अगला लेख